Danpur Mahotsav 2023 - 18 दिसंबर को होगा दनपुरियों का तराई-भाबर में मिलन।

Danpur Mahotsav 2023
Danpur Mahotsav 2023


Danpur Mahotsav 2023 : तराई-भाबर में दानपुर वासियों का मिलन समारोह यानि दानपुर महोत्सव 2023 पहली बार जिला उधमसिंह नगर के शांतिपुरी में होगा। यह मिलन महोत्सव सोमवार, दिनांक 18 दिसंबर 2023 को प्रातः 10 बजे से सायं 5  बजे तक शांतिपुरी नंबर-2 के सत्संग आश्रम, नंदा देवी प्रांगण में आयोजित होगा।  जिसमें हल्द्वानी, नैनीताल, तराई-भाबर में बागेश्वर जिले के दानपुर की तीनों पट्टियों यानि तल्ला दानपुर, मल्ला दानपुर और बिचला दानपुर के विभिन्न लोग शामिल होंगे। 


दानपुर के युवाओं की टीम 'दानपुर हिल्स' दानपुर के लोगों को अपनी जड़ों, संस्कृति, सभ्यता से जोड़े रखने के उद्देश्य से पहली बार एक आयोजन कर रही है, जिसे दानपुर महोत्सव (तराई-भाबर मिलन) नाम दिया गया है। इस महोत्सव में दानपुर के ढोल-दमौं और परंपरागत पोशाक में झांकी, दानपुर के उत्पादों के स्टॉल देखने को मिलेंगी। यह महोत्सव उधमसिंह नगर जिले के शांतिपुरी में आयोजित होगा। 


दानपुर (कपकोट) क्षेत्र के लोगों की बसावट तराई-भाबर में काफी अधिक मात्रा में है। इसके अलावा हल्द्वानी, रुद्रपुर में यहाँ के लोग रहते हैं। इन लोगों की आपस में भेट-घाट कराने के उद्देश्य से दानपुर हिल्स की टीम पहली बार इस महोत्सव का आयोजन करवा रही है। जिसमें लोग दानपुर कपकोट के उत्पाद और संस्कृति से रूबरू होंगे। यहाँ स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।    


ये कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति 

दानपुर महोत्सव में लोक गायिका माया उपाध्याय, चंडीगढ़ से आये आनंद सिंह कोरंगा, देहरादून से आये कुंदन कोरंगा, बबलू कपकोटी, द वॉइस ऑफ़ हिल और सुर-ताल संग्राम विजेता पंकज पांडे आदि कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। 


दानपुर महोत्सव आयोजन स्थल 

दानपुर हिल्स द्वारा आयोजित दानपुर महोत्सव 2023 का आयोजन शांतिपुरी नंबर -2 के सत्संग आश्रम, नंदा देवी प्रांगण में होगा। सोमवार, दिनांक 18 दिसंबर 2023 को आयोजित होने वाले इस महोत्सव का आयोजन कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। दानपुर हिल्स के सदस्य धीरज कोरंगा ने सभी दानपुर वासियों से इस महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण दिया है।   


यह भी पढ़ें : कीवी की खेती कर नयी पहचान बनाई बागेश्वर के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने।