छुट्टियां मनाने अपने गांव पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी। Dhoni in Uttarakhand

Dhoni in Uttarakhand
Dhoni in Uttarakhand


Dhoni in Uttarakhand भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ बुधबार को अपने पैतृक गांव उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद स्थित ल्वाली गांव पहुंचे हैं। यहाँ पहुँचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। महेंद्र और साक्षी धोनी ने यहाँ अपने कुल देवी-देवताओं के मंदिर में दर्शन किये। स्थानीय लोगों के साथ धोनी ने सेल्फी खिंचवाई।  


20 वर्ष बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी 

महेंद्र सिंह धोनी का अपने गांव पहुंचने से ग्रामाणों में ख़ुशी की लहर है। उन्होंने जगह-जगह उनका और उनके परिवार का स्वागत किया। धोनी ने ग्रामीणों और क्रिकेट प्रेमियों के साथ फोटो खिंचवाई। इससे पहले वर्ष 2003 में महेंद्र सिंह धोनी अपने गांव पहुंचे थे। 20 वर्ष बाद वे फिर अपने गांव आये हैं। इससे पूर्व मंगलवार को करीब सुबह 11:50 बजे इंडिगो एयर की फ्लाइट से धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी के साथ पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ उनके कई दोस्त भी पहुंचे। महेंद्र सिंह धोनी एयरपोर्ट में लगभग आधा घंटा रुके। इस दौरान धोनी ने कर्मियों के साथ फोटो भी खिंचवाई।


कैंची धाम के दर्शन किये धोनी ने 

भारतीय क्रिकेट के सितारे और कैप्टन कूल के नाम से प्रसिद्ध महेंद्र सिंह धोनी पंतनगर एयरपोर्ट से सीधा अपने काफिले के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम गए और वहां दर्शन किये। इसके बाद वे रानीखेत की ओर निकल पड़े। (dhoni in kainchi dham)

Dhoni in Uttarakhand-almora


छुट्टियां मनाने धोनी पहुंचे कुमाऊँ 

दीपावली की लम्बी छुट्टियां बिताने अपने गृह प्रदेश उत्तराखंड के कुमाऊँ पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धोनी 19 नवंबर को अपनी पत्नी साक्षी का जन्मदिन कुमाऊँ में ही मनाएंगे। इस दौरान वे भीमताल, रामगढ़ समेत कुमाऊँ के विभिन्न पर्यटक स्थलों में जायेगे। एयरपोर्ट कर्मियों के अनुसार 20 नवंबर को इंडिगो की फ्लाइट से ही इन सभी लोगों का दिल्ली जाने का टिकट बुक है।