उत्तराखंड के नए मंत्री, किसको कौन सा विभाग मिला? विस्तृत में यहाँ देखें।

 तीरथ सिंह रावत - मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड 


आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा अपने मंत्रिपरिषद् के मंत्रियों को आवंटित विभागों की सूची जारी कर दी गई है। जिसमें उन्होंने 19 विभाग अपने पास रखे हैं। इसके अलावा पुराने मंत्रियों के विभाग बरकार रखकर उन्हें कुछ अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं। उन्होंने अपने मंत्रिपरिषद् के सहयोगियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समन्वित प्रयासों से हम उत्तराखंड को विकास के नए पथ पर अग्रसर करेंगे। उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।


मंत्रियों को आवंटित किये विभाग इस प्रकार हैं - 


सतपाल महाराज- पर्यटन, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, संस्कृति, धर्मार्थ।

वंशीधर भगत - विधायी एवं संसदीय कार्य मंत्रालय का जिम्मा।

सुबोध उनियाल- कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान मंत्रालय। 

अरविन्द पांडे- बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, खेल, युवा, पंचायती राज। 

बिशन सिंह चुफाल- पेयजल, वर्षा जल संग्रहण, ग्रामीण निर्माण, जनगणना।

हरक सिंह रावत - वन, पर्यावरण संरक्षण, श्रम कौशल विकास, आयुष।

यशपाल आर्या- परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, निर्वाचन। 

गणेश जोशी- औद्योगिक विकास, सैनिक कल्याण, MSME, खादी, ग्रामोद्योग।

धन सिंह रावत- सहकारिता, प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन, उच्च शिक्षा मंत्रालय।

स्वामी यतीश्वारनंद- भाषा एवं पुर्नगठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग।  

रेखा आर्या- महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, पशुपालन, दुग्ध एवं मत्स्य।