चिरपटकोट धाम में देवी भागवत कथा का वार्षिकोत्सव श्रद्धापूर्वक सम्पन्न।

 

Chirpatkot


कपकोट | गणेश उपाध्याय | 21 फरवरी 2023 

श्री भगवती माता, गुसाईं देव और बाण देवता मंदिर कमेटी चिरपतकोट कपकोट के तत्वावधान में मंदिर में देवी भागवत कथा का तृतीय वार्षिकोत्सव श्रद्धाभक्ति पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर मंदिर में लोक कल्याण के लिये रुद्री पाठ और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। रुद्री पाठ सिलकानी निवासी पंडित विनय जोशी ने किया। इस मौके पर मंदिर में श्रद्धालुओं की खाशी भीड़भाड़ रही।


गुसाँई देव के डंगरिये ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में आयोजित भंडारे का लुत्फ उठाया। पुजारी चंद्र सिंह गढ़िया और श्याम सिंह बिष्ट ने प्रसाद वितरित किया। मुख्य यजमान महिमन बिष्ट अपनी पत्नी हेमा बिष्ट के साथ पूजा में बैठे। 

कमेटी संयोजक गणेश चंद्र उपाध्याय, व्यवस्थापक  जमन सिंह बिष्ट, सह ब्यवस्थापक सतीश जोशी और सचिव आनंद बिष्ट ने सभी के सहयोग का आभार जताया। वहां कै. प्रताप कपकोटी, आनंद जोशी, गोकुल बिष्ट, रतन बिष्ट आदि थे।