उत्तरैणी कौतिक 2023 - इन कार्यक्रमों के साथ भव्य होगा बागेश्वर का उत्तरायणी मेला।

uttrayaki kautik
उत्तरैणी कौतिक 2023 - जिला प्रशासन बागेश्वर द्वारा जारी पोस्टर। 


पतित पावनी सरयू, गोमती तथा अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम एवं नीलेश्वर व भीलेश्वर पर्वतों की तलहटी और सूर्यकुंड व अग्निकुंड जैसे पवित्र स्थलों के मध्य मार्कण्डेय ऋषि तपोभूमि व्याघ्रेश्वर, भगवान बागनाथ की भूमि बागेश्वर में लगने वाले पौराणिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक एवं  ऐतिहासिक उत्तरायणी  कौतिक (मेला) 14 जनवरी से प्रारम्भ होगा जो दिनांक 24 जनवरी तक चलेगा। बागेश्वर उत्तरायणी मेला आयोजन समिति ने 10 दिवसीय इस कौतिक में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है। जिसमें  विभिन्न प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, लोक क्रीड़ाएं, विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जायेंगे। प्रदेश भर के लोक कलाकार उत्तरायणी कौतिक में अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। 

शनिवार 14, जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने हैलीकॉप्टर से बागेश्वर पहुंचेंगे और उनके द्वारा इस पौराणिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक एवं  ऐतिहासिक उत्तरायणी  कौतिक का विधिवत उद्घाटन किया जायेगा। सायं भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। 

  • 15 जनवरी को सायं 6 बजे से सरयू तट पर भव्य आरती और दीपदान का आयोजन होगा और सायं 7 बजे से सरयू नदी में भव्य लेज़र शो होगा।  लेज़र शो का आयोजन उत्तरायणी में पहली बार होगा। रात 9 बजे से 12 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इस रात सुपर स्टार नाइट में युवा पंजाबी गायक जस्सी गिल और बब्बल राय अपने सुरों से धमाल मचाएंगे। 
  • 16 जनवरी को प्रसिद्ध लोकगायिका मीना राणा, किशन महिपाल, कुंदन कोरंगा,बिन्नी महर की प्रस्तुति होगी। 2022 का हिट क्रीम पौडरा गीत देने वाले राकेश खनवाल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे  
  • 17 जनवरी की रात रमेश बाबू गोस्वामी, दर्शन फर्स्वाण,दीपा नगरकोटी आदि अपने लोकगीतों से गुंजायमान होगी। युवा कमेडियन गणेश भट्ट अपनी प्रस्तुति से लोगों को हंसायेंगे। 
  • 18 जनवरी की रात मशहूर लोक गायिका माया उपाध्याय, लोक गायक विशन सिंह हरियाला, अनिल रावत, मनोज आर्य अपने सुरों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। 
  • 19 जनवरी की रात वरिष्ठ लोक गायक नैन नाथ रावल के कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा रोहित चौहान, मेघना चन्द्रा अपनी प्रस्तुति देंगे। युवा संगीकार असीम मंगोली अपने संगीत से लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। 
  • 20 जनवरी की रात लोक गायक प्रह्लाद मेहरा, इन्दर आर्या, आनंद कोरंगा आदि कलाकारों  के नाम होगी। 'ऐ जा रे मेरा दानपुरा' गीत पहली बार उत्तरायणी कौतिक के मंच प्रस्तुत होगा।
  • 21 जनवरी की रात खुशी जोशी और गोविंद दिगारी की जोड़ी अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन करेगी। दिन में  विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन होगा, जिसमें हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मित्र देश नेपाल के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। 
  • 22 जनवरी की रात लोक गायक कैलाश कुमार, दीपिका राज, चंद्र प्रकाश के नाम होगी।  दिन में कुश्ती दंगल का आयोजन होगा और म्यूजिकल चेयर रेस महिलाओं की होगी झोड़ा चांचरी बालिकाओं के द्वारा मंच में प्रस्तुत किए जाएंगे।
  • 23 जनवरी को रोहान भारद्वाज, करिश्मा साह की प्रस्तुति रात 9 बजे से 12 बजे तक होगी। प्रसिद्ध रैपर गौरव मनकोटी भी उत्तरायणी कौतिक में अपनी प्रस्तुति देंगे।
  • 24 जनवरी को जवाहर नवोदय विद्यालय,उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंत क्वैराली के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आमंत्रित सांस्कृतिक दलों के कार्यकम होंगे। मेले का यह अंतिम दिन होगा।  इस दिन पुरस्कार वितरत कार्यक्रम होंगे। सभी का धन्यवाद करके उत्तरायणी कौतिक  2023 का समापन होगा। 

10 दिवसीय उत्तरायणी मेला बागेश्वर (Uttrayani Mela Bageshwar) में होने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा विस्तृत में देखने के लिए इस लिंक पर जाएँ -

Uttarayani Mela 2023-10 दिवसीय कार्यक्रम।