उत्तराखण्ड आ रहे हैं तो ध्यान से पढ़िए कोरोना की संशोधित गाइडलाइन्स | Corona New Guidelines in Uttarakhand 2022

देहरादून | कोविड-19 के नए वैरिएंट Omicron के नियंत्रण हेतु उत्तराखण्ड शासन द्वारा पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों को संसोधित किया गया है। राज्य में बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों को COVID वैक्सीनेशन (दोनों डोज) का प्रमाणपत्र  या RT PCR/ TrueNat/ CBNAAT/ RAT COVID Negative Test Report दिखानी होगी। राज्य में नाइट कर्फ़्यू रात 10:00 बजे से सुबह 06:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह 06:00  बजे से सायं 10:00 बजे तक ही खुल सकेंगे साथ ही सभी राजनीतिक रैली, धरना प्रदर्शन की 16 जनवरी 2022 तक अनुमति नहीं होगी। 

गाइडलाइन्स के मुख्य बिन्दु निम्नवत हैं-

  1. बाहरी राज्यों से उत्तराखण्ड राज्य में आने वाले वह व्यक्ति जिनके पास COVID वैक्सीनशन (दोनों डोज) का प्रमाणपत्र नहीं है, उन सभी व्यक्तियों को अधिकतम 72 घंटे पूर्व की RT PCR/ TrueNat/ CBNAAT/ RAT COVID Negative Test Report के साथ ही राज्य में प्रवेश की अनुमति प्रदान की जाएगी।
  2. समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान (बाजार) प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक ही खुल सकेंगे।
  3. राज्य के समस्त जिम, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, सैलून, मनोरंजन पार्क आदि व इनसे संबंधित समस्त गतिविधियां कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 50% क्षमता के साथ खुलेंगे।
  4. समस्त स्विमिंग पूल और वाटर पार्क आगामी 16 जनवरी तक बंद रहेंगे। राजनीतिक रैली, धरना प्रदर्शन की 16 जनवरी तक अनुमति नहीं होगी।
  5. आगामी 16 जनवरी तक समस्त आंगनवाड़ी केंद्र और कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे। समस्त सामाजिक समारोह सांस्कृतिक समारोह की 16 जनवरी तक अनुमति नहीं होगी। 
विस्तृत में पढ़ें -