पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत का निधन।

 

फ़ाइल फ़ोटो : बची सिंह रावत।


ऋषिकेश, 4 अप्रैल 2021 | पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में निधन हो गया। फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण शनिवार को उन्हें हल्द्वानी से हेलीकॉप्टर से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश भर्ती कराया था। करीब 8:45 बजे उनका निधन हो गया। उनकी कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव है।