उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले की बेटी तान्या पुरोहित बनी IPL 20 की टॉप एंकर।

 

Tanya Purohit

दुनिया अब अच्छी तरह से यह जान चुकी है कि उत्तराखण्ड की बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में सफलताओं की एवरेस्ट चोटी को आसानी से छू लेती हैं। बहुत बड़े गौरव का विषय है कि अभिनेत्री तान्या पुरोहित को स्टार स्पोर्ट्स ने आईपीएल 2020 की एंकर सूची में टॉप पर रखा है। तान्या पुरोहित मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के अगस्तमुनि ब्लॉक के क्वीली गांव की हैं। इनके पति श्री दीपक डोभाल को आप राज्य सभा टीवी पर एंकर के रूप में बराबर देखते होंगे।

      तान्या के पिता जी डॉ. डी आर पुरोहित गढ़वाल विश्वविद्यालय में अंग्रेजी के विश्वविख्यात प्रोफेसर रहे हैं। 

       तान्या ने गढ़वाल विवि से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की थी। इसके अतिरिक्त 04 वर्ष की बालावस्था से वे थियेटर में काम करती आई हैं।

    इस प्रकार तान्या ने देश में उत्तराखण्ड का नाम ऊंचा किया है। इस चयन से पूरे उत्तराखंड वासियों में खुशी की लहर है।


- सच्चिदानंद सेमवाल