रिश्वत लेते सरकारी सहायक कोच गिरफ्तार।

Arrested for taking bribe.
Arrested for taking bribe.


Vigilance Establishment Uttarakhand सतर्कता अधिज्ञान उत्तराखंड ने खेल विभाग कोटद्वार के सरकारी सहायक हॉकी कोच को  10000/ रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही शिकायतकर्ता अंकित द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाईन न0 1064 पर दी गई जानकारी के आधार पर की गई।

Arrested for taking bribe.

 

निदेशालय सतर्कता अधिष्ठान, उत्तराखण्ड कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाईन न0 1064 पर शिकायत अंकित करायी गयी की (खेल विभाग) कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल की अण्डर 19 पुरुष हॉकी टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद पिथौरागड में प्रतिभाग करवाने के लिये जिला कीड़ा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल ने उसके भाई को मैनेजर नियुक्त किया था।

 

शिकायतकर्ता जो की हॉकी का प्राइवेट कोच है, जो दिंनाक 6/11/23 को जनपद पौडी की 14 सदस्यो हॉकी टीम को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करवाने हेतु पिथौरागढ़ ने गया तथा टीम का आने जाने खाने का कुल व्यय 40,000 रू० उसके द्वारा स्वयं किया गया जिसका भुगतान खेल विभाग द्वारा 27/11/23 को नियमानुसार कर दिया गया। जनपद पौडी के खेल विभाग में नियुक्त सरकारी हॉकी कोच महेश्वर सिंह नेगी द्वारा उन 40,000 रु0 में से 17,000 रु0 रिश्वत के रूप में यह कह कर माँग की जा रही थी की अगर वह रिश्वत नहीं देता है तो आगे टीम को ले जाना का मौका शिकायतकर्ता को नहीं दिया जायेगा। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, तथा भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता था।

 

उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून द्वारा जाँच प्रथम दृष्टया मही पाये जाने पर तत्काल ट्रैष टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए जाज दिनाक 24.01.2024 (खेल विभाग) कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल के हॉकी के सरकारी कोच महेश्वर सिंह नेगी निवासी रतनपुर कुम्भीचौड निकट एस0बी0आई बैंक बाना कोटद्वार को शिकायतकर्ता से 10,000/- रूपये (दस हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों शशिवर स्टेडियम गाड़ीघाट फोटद्वार में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त ने पूँछताछ जारी है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

 
निदेशक सतर्कता डॉ० बी० मरुगेसन द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।