नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट के 06 संकल्प।

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अपनी कैबिनेट के साथ प्रथम बार मीटिंग करते हुए।

देहरादून। नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के गठन के बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक संपन्न हुई, जिसमें 06 संकल्प लिए गए। शासकीय प्रवक्ता श्री सुबोध उनियाल ने इस संबंध में जानकारी प्रदान की।

 

कैबिनेट बैठक में लिये गए संकल्प :-

1. सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन-प्रशासन सुनिश्चित करेगी तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी के अधिक से अधिक इस्तेमाल द्वारा राज्य की जनता को पारदर्शी, संवेदनशील एवं त्वरित सेवाएं प्रदान करने हेतु दृढ़ संकल्पित है।

 

2. एक ओर युवाओं को शासकीय सेवाओं में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, वहीं दूसरी ओर युवाओं को उद्यमी बनाने हेतु स्वरोजगार के अवसर की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी।

 

3. वैश्विक महामारी कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन की सुविधा हेतु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं सुलभ करने हेतु सरकार संकल्पित है।

 

4. सभी जनपदों में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को शिविरों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने के लिए सरकार संकल्पित है।

 

5. महिलाओं के स्वावलंबन हेतु सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है।

 

6. दलितों एवं पिछड़े कमजोर वर्ग के उत्थान एवं उन्नयन के लिए सरकार संकल्पित है।