युवा भाजपा नेता सुरेश गड़िया ने बिचला दानपुर का भ्रमण कर सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।


सुरेश गड़िया के साथ उपस्थित बिचला दानपुर के ग्रामीण 

भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता सुरेश गड़िया ने विधानसभा कपकोट क्षेत्र के अन्तिम ग्राम कीमू सहित यहाँ के विभिन्न ग्राम पंचायतों गोगिना, रातिर केठी, हाम्टी कापड़ी, मल्खाढुंगर्चा, लीती, शामा आदि गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान गड़िया ने युवाओं, बुजुर्गो, महिलाओं एवं बच्चों के साथ वार्ता कर उनके हालचाल जाने एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लाभ के बारे में बताया। उन्होंने आपदा ग्रसित क्षेत्रों का भी स्थलीय निरीक्षण कर सड़क, पेयजल, बिजली, मोबाइल नेटवर्क की समस्यायें सुनी और समस्यायों के निदान हेतु संबंधित अधिकारियों से वार्तालाप कर तुरन्त कार्यवाही करने का आग्रह किया। 

श्री गड़िया ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री मोदी के लोकल से वोकल योजना के बारे में समझाया। जलागम, ग्राम्या, केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।

सुरेश गड़िया ने कहा कि जनता ने केंद्र सरकार की खाद्यान्न योजना को सराहा है और जनपद के अंतिम गांव कीमू तक खाद्यान्न पहुंचा है। उन्होंने समस्त ग्रामीणों को आभार व्यक्त किया। 

उनके साथ ग्राम प्रधान कीमू ममता देवी, पूर्व प्रधान दान सिंह दानू, पूर्व प्रधान कीमू  प्रकाश सिंह, गोविन्द सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य गोगिना संजय कुमार, बलवंत राम, मनोहर सिंह कोरंगा, बलवंत सिंह कोरंगा,  क्षेत्र पंचायत सदस्य गंगा देवी, ग्राम प्रधान लीती चामू सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेन्द्र सिंह, लाल सिंह, प्रवीण सिंह, सरपंच, वार्ड सदस्य सहित आदि अनेक लोग साथ में रहे।