गोपेश्वर में धूमधाम से मनाया जा रहा है प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन।

 



देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के जन्म सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में 14 सितंबर से 20 सितंबर तक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय गोपेश्वर में जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में एवं बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन फर्स्वाण फाट क्षेत्र के रांगतोलि, हार्मनी लासी लस्यारी मजोठी आदि गांवों का भ्रमण किया गया। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अमन बिष्ट, राहुल पंवार, अंशुल प्रकाश, अभिषेक सिंह, कु. करीना। ललित सिंह। गौरव सिंह, कु. वन्दना, योगेंद्र सिंह, ऋषभ सिंह, कु. शिवानी, कु. शालिनी, कपिल सिंह, कु. अंजना, कु. शालनी कु. मानसी, आशुतोष सिंह, सुमित सिंह, कु. तनुजा, कु. दिया, कु. निकिता, कु. दीक्षा आदि छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। क्षेत्र मे नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्र में 70 लाभार्थीयों को चस्में वितरण किए गए। इसके साथ ही कृषि विभाग द्वारा परंपरागत जैविक खेती हेतु क्षेत्र के सभी किसानों को प्रमाण पत्र वितरण किये गये। जाख देवता के मंदिर में आंवले के वृक्ष लगाएं गये। क्षेत्रवासियों के बीच अपने कार्यकाल में किये गये विकास कार्यों का लेखा-जोखा रखा। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार बस्तियों में जाकर किया। पूरे सप्ताह भर सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर रक्तदान जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री एवं स्वच्छता के अनेकों कार्यक्रम किए जाएंगे इस अवसर पर जनता इंटर कॉलेज हारमनी फर्स्वाण फाट को 10 लाख रुपये भवन हेतु घोषणा की। इस अवसर पर  भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट  जिला सहकारी बैंक चमोली के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, दसौली मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बर्तवाल, विधायक प्रतिनिधि ईश्वर सिंह, झिंक्वाण ग्राम प्रधान लासी नैन
सिंह कुंवर, ग्रामप्रधान मंजोठी पूरण सिंह फर्स्वाण, ग्राम प्रधान हारमनी सुरेन्द्र सिंह रावत, ग्राम प्रधान रांगतोली सुखदेव सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी फर्स्वाण महिला मंगल दल अध्यक्षा विनीता देवी सांसद प्रतिनिधि हर्षवर्धन मैठाणी पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजपाल सिंह बर्तवाल, जगत सिंह, पदमेन्द्र सिंह, कै० आनंद सिंह चन्दन सिंह कुंवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री वीरेंद्र सिंह रावत ने किया।