त्रिवेंद्र रावत ने भाजपा के वरिष्ठ और कर्मठ नेताओं को दायित्व सौपें, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया और विनय रोहिला को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा।

कपकोट के पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया और ऊधमसिंह नगर के विनय रोहिला को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा। 


देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के वरिष्ठ और कर्मठ नेताओं को दायित्व सौपें। कपकोट के पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया और ऊधमसिंह नगर के विनय रोहिला को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा। 

मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर दर्शन रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को आज उन्हें अतिरिक्त दायित्व सौंपे गए हैं। कपकोट के पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया को उपाध्यक्ष राज्य 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति और विनय रोहिला को राज्य योजना आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा। इनके अलावा अनिल नौटियाल पूर्व विधायक कर्णप्रयाग को उत्तराखंड औषधीय पादप बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया , राज्यमंत्री का दर्जा, संजय सहगल को उपाध्यक्ष राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद, राज्यमंत्री का दर्जा, राजपाल सिंह रावत उपाध्यक्ष प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना अनुश्रवण परिषद, राज्यमंत्री का दर्जा, गोविंद पिलख्वाल उपाध्यक्ष उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड, राज्यमंत्री का दर्जा, जगबीर सिंह भंडारी उपाध्यक्ष राज्य बागवानी बोर्ड, राज्यमंत्री का दर्जा, तरुण बंसल को उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय उद्योग मित्र परिषद, राज्यमंत्री का दर्जा, संजय नेगी को उपाध्यक्ष उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, राज्यमंत्री का दर्जा, सुरेंद्र मोघा को उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजना अनुश्रवण समिति, राज्यमंत्री का दर्जा, लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह नेगी को सलाहकार माननीय मुख्यमंत्री सैन्य एवं सीमांत क्षेत्र सुरक्षा बनाया गया है।