नई पहल - अब आकाशवाणी से सुनें कुमाउनी और गढ़वाली में समाचार इस समय पर-

Aakashwani-kumaoni-news
आकाशवाणी केन्द्र अल्मोड़ा से प्रथम कुमाउनी समाचार बुलेटिन जारी करते पंडित नारायण पाठक।


Kumaoni and Garhwali  News Bulletin - उत्तराखंड की बोली और भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए आकाशवाणी द्वारा कुमाउनी और गढ़वाली बोली में प्रादेशिक समाचारों का प्रसारण शुरू कर दिया गया है। जिसका पहला प्रसारण 29 मई 2023 से गढ़वाली में समाचारों के प्रसारण से शुरू हो गया है जिसे आकाशवाणी देहरादून से प्रतिदिन सायं 6 बजकर 50 मिनट पर प्रसारित किया जा रहा है। वहीं दिनांक 1 जून 2023 से आकाशवाणी के अल्मोड़ा केन्द्र से कुमाउनी में प्रादेशिक समाचारों के प्रसारण प्रारम्भ हो चुका है।

  • आकाशवाणी द्वारा गढ़वाली समाचार प्रसारण का समय : शाम 6 बजकर 50 मिनट से 7 बजे तक।

  • आकाशवाणी के कुमाउनी समाचार प्रसारण का समय : शाम 7 बजकर 30 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट तक।

कुमाउनी में प्रादेशिक समाचार आप प्रतिदिन सायं 7 बजकर 30 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट पर आकाशवाणी अल्मोड़ा के मीडियम वेव 300,3 मीटर अर्थात् 999 किलो हर्ट्ज और FM BAND 100,8 मेगाहर्ट्ज़ व प्रसार भारती एप "NEWS ON AIR" पर सुन सकते हैं। साथ ही आकाशवाणी देहरादून समेत उत्तराखण्ड के सभी केन्द्रों से भी आप प्रादेशिक समाचार सुन सकते हैं।

आकाशवाणी द्वारा कुमाउनी और गढ़वाली बोली में शुरू किए गए प्रादेशिक समाचारों का प्रसारण वाकई में एक अच्छी पहल है जिसे हमारी बोली-भाषा के संरक्षण और संवर्धन को अवश्य बल मिलेगा। 

आप कहीं भी रहते हों मोबाइल एप "NEWS ON AIR" को डाउनलोड करके अपनी बोली में समाचार अवश्य सुनें।